मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना 2025: महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना के तहत अप्रैल 2025 की किस्त जारी कर दी गई है। कई लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में ₹1500 की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है। लेकिन कुछ बहनों को केवल ₹500 ही मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण पात्रता मानदंड और पहले से अन्य योजनाओं का लाभ लेना बताया जा रहा है।
किस्त वितरण शुरू, आधार लिंक होना अनिवार्यमहिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने बताया कि अप्रैल महीने की किस्त का वितरण 2 मई से शुरू हो गया है। जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक हैं, उन्हें अगल-बगल दो से तीन दिनों में यह राशि प्राप्त हो जाएगी।
क्या है योजना की पात्रता?इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है। इसके अलावा, परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए और अन्य सरकारी मानदंड भी लागू होते हैं। पिछले 10 महीनों में मिल चुकी है ₹15,000 की राशि जुलाई 2024 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 10 महीनों की किस्त दी जा चुकी है। मार्च 2025 में भी फरवरी और मार्च की संयुक्त राशि वितरित की गई थी।
₹500 क्यों मिल रहे हैं कुछ महिलाओं को?जिन महिलाओं को पहले से प्रधानमंत्री किसान योजना या नमो शेतकरी महासन्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उन्हें साल में कुल ₹12,000 मिलते हैं। सरकार की नीति के अनुसार एक लाभार्थी को साल में अधिकतम ₹18,000 ही DBT के ज़रिए दिए जा सकते हैं। इसी वजह से ऐसे लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत सिर्फ ₹500 प्रति माह मिलते हैं।
सरकारी फंड और विपक्ष की आलोचना
इस योजना के लिए सरकार ने आदिवासी विकास विभाग से ₹335 करोड़ और सामाजिक न्याय विभाग से ₹410 करोड़ का बजट महिला और बाल विकास विभाग को स्थानांतरित किया है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, लेकिन सरकार इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है।